केरल में बम बनाते समय हुआ धमाका, RSS कार्यकर्ता “विष्णु” गंभीर रूप से हुआ घायल अस्पताल में भर्ती
केरल से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आरही है। केरल में बम बनाते समय धमाका होने की वजा से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ यानी RSS का एक कार्यकर्ता बुरी तरह से घायल हो गया।जिसके बाद उसी होस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
आपको बतादे के ये घटना केरल राज्य के कन्नूर जिले में एरानजोलीपालम की हैं, मंगलवार देर रात को बम बनाने के दौरान हुए विस्फोट में 20 वर्षीय विष्णु RSS वर्कर बुरी तरह घायल हो गया। खबरों के मुताबिक उसके हाथ टूटकर चीथड़े होकर बिखर गए थे।
बुरी तरह से घायल होने के बाद उस आरएसएस कार्यकर्ता को तत्काल इलाज के लिए कोझिकोड मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल किया गया।
कन्नूर के अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद आर एस एस कार्यकर्ता विष्णु को लगी गंभीर चोटों के कारण कोझिकोड अस्पताल में रेफर किया गया। पुलिस जांच कर रही है कि विस्फोट में कोई और घायल तो नहीं हुआ है।
केरला के जिला कन्नूर में Rss का एक कार्यकर्ता बम बना रहा था, तब ही विस्फोट हो गया!
— Sadaf Afreen صدف (@s_afreen7) April 12, 2023
विस्फोट में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का कार्यकर्ता विष्णु गंभीर रूप से घायल हो गया!
बम" बनाते वक्त फट जाने का यह दूसरा मामला है! pic.twitter.com/78I4NVJFoH
खबरों की माने तो केरल में 30 दिनों के अंदर यह दूसरी घटना है जिसमें बम बनाते समय हिंदुत्ववादी कार्यकर्ता या आर एस एस का कोई कार्यकर्ता घायल हुआ हैं।
इससे पहले केरल के कन्नूर के कक्कयांगड इलाके में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का एक कार्यकर्ता संतोष भी पत्नी समेत घर में विस्फोट से घायल हो गया था।