जमशेदपुर मामला : लोगों को भड़काने और साज़िश रचने के मामले में झारखंड पुलिस ने भाजपा नेता अभय सिंह को किया गिरफ़्तार पूछताछ जारी
झारखण्ड के जमशेदपुर के शास्त्रीनगर में धार्मिक झंडे में कथित तौर पर मांस मिलने को लेकर विवाद हो गया। इस विवाद के बाद से शास्त्रीनगर में लगातार तनाव बना हुआ हैं।
इस मामले में पुलिस ने लगभग 50 लोगों को गिरफ्तार किया है। लिया हैं। बढ़ते तनाव को रोकने के लिए धारा 144 लागू कर दी गई हैं।
बीबीसी न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, इस घटना के होने बाद हिंदु वादी लोगो ने घटनास्थल का नाम बदलने को लेकर एक बैठक का आयोजन किया था।और उस बैठक से संबंधित सामग्री को सोशल मीडिया स्टेटस एवं ग्रुप के शक्ल मे वायरल भी किया था, जिसमें 9 अप्रैल को शाम छह बजे घटनास्थल पर लोगों को जमा होने के लिए कहा गया था।
आपको बतादे कि, इस मीटिंग के बाद हिंदूवादी उपद्रवियों ने एक मस्जिद के पास जाकर नारेबाजी की। और मुसलमानो उकसाया गया जिसके बाद दोनों पक्ष आमने सामने हो गए, और पथराव शुरू हो गया। पथराव आगजनी मे, और आगज़नी तोड़फोड़ में बदल गई। जिसके बाद माहौल बिगड़ता गया।
वही आपको बतादे के झारखंड पुलिस ने इस मामले में भाजपा के वरिष्ठ नेता अभय सिंह को गिरफ़्तार करलिया है।पोलिस का कहना ही के अभय सिंह ने ही इस पूरे मामले की साज़िश रची और लोगों को भड़काने का काम किया था। जिसके बाद ये पूरा मामला सामने आया है।
एसपी सिटी विजय शंकर ने पत्रकारो को बताया कि, रामनवमी में भी अभय सिंह ने ही माहौल ख़राब करने की कोशिश की थी। आपो बतादे के इस घटना को अंजाम देने के लिए कई सारे व्हाट्सएप ग्रुपों को बनाकर इसका इस्तेमाल किया गया।