Top Advertisedment

कर्नाटक मे हिंदू लड़की से बात करने पर बजरंग दल के युवकों ने मुस्लिम छात्र पर हमला किया , पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया

कर्नाटक मे हिंदू लड़की से बात करने पर बजरंग दल के युवकों ने मुस्लिम छात्र पर हमला किया , पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया

देश में नफरत का माहोल बहुत बढ़ चूका है। एक खबर कर्नाटक से निकल कर सामने आ रही है। आपको  बतादे हिन्दुत्वादी खुलेआम नफरती लोग हिंसा को बढ़ावा देने का काम कर रहें हैं और देश मे लगातार मुसलमानों को निशाना बना रहें हैं।

आपको बातादे ताज़ा मामला दक्षिण कन्नड़ जिले के पुत्तूर का हैं,जहां मंगलवार को एक हिंदू लड़की से बात करने पर कुछ हिन्दू युवकों ने मुस्लिम छात्र पर हमला कर दिया है। हमले में मुस्लिम छात्र को काफ़ी चोटे आई हैं।

आपको बतादे के पीड़ित युवक 17 वर्षीय मोहम्मद फारिस पुत्तूर के ये सरकारी  प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेज का छात्र हैं। फारिस अपनी सहपाठियों के साथ एक जूस पार्लर में मौजूद था। लड़कियों में से एक अलग धर्म से थी। 
इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक,फारिस जब अपने सहपाठियों से बात कर रहा था,चार हिंदू पुरुषों ने उसे अपनी तरफ बुलाया और फारिस के साथ साथ मार पिटाई करने लगे।

खबरों की माने तो फारिस को जख्मी हालत में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया वहां उसका इलाज चल रहा हैं। अब फारिस की हालत स्थिर बताई जा रही है।

इस मामले में पुलिस ने चारों हिन्दू आरोपियों गिरफ्तार करलिया है। 
आरोपियो के नाम 1) दिनेश गौड़ा 2 ) प्रज्वल, 3 )निशांत कुमार 4 ) प्रदीप है। आरोपियो के खिलाफ़ आईपीसी की धारा 143, 147, 148, 365, 504, 324 और 506 के तहत एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार करलिया गया है।